{"_id":"68e2dc2f2ef8ed58b90a68b5","slug":"five-people-have-been-charged-with-murder-in-the-case-of-a-young-mans-death-lucknow-news-c-13-knp1050-1414364-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की मौत के मामले में पांच लोगों पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की मौत के मामले में पांच लोगों पर हत्या का केस
Mon, 06 Oct 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां के भिखारीपुर निवासी जितेंद्र यादव ने छोटे भाई महेंद्र यादव की (25) की मौत के मामले में शनिवार रात गांव के ही बबलू, संजय, पप्पू व खजुरी के राहुल और मुन्नूपुरवा के कन्हैया के खिलाफ हत्या, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह भिखारीपुर गांव में नीम के पेड़ से महेंद्र का शव लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बड़े भाई जितेंद्र यादव ने पुलिस को पांच आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में किसान संगठन के अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत और परिजनों के साथ पुलिस की बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी नामित आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण महेंद्र यादव के शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। महिगवां पुलिस की मौजूदगी में दोपहर एक बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।