फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five people drown during idol Immersion

Video: नाव पलटी, मदद के लिए छटपटाते रहे, डूब कर पांच की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Dec 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
five people drown during idol Immersion
मृतक बलराम व दीपू - फोटो : amar ujala

ठाकुरगंज में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से पांच युवक डूब गए। इनमें से दो के शव मिले हैं। गोताखोर बाकी तीन का पता नहीं लगा सके। हादसा दोपहर करीब 12 बजे घैला पुल के नीचे गोमती नदी में हुआ।

विज्ञापन


शेखपुर गांव में शुक्रवार रात देवी जागरण का कार्यक्रम था। शनिवार सुबह करीब 40 लोग मूर्ति विसर्जन करने गए थे। माता की मूर्ति लेकर पिंटू (24), छोटू (26), बलराम (17), दीपू (24) और अर्पित उर्फ दिव्यांश (19) नाव से गए। बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में नाविक तो तैर कर निकल गया। बाकी पांचों युवक नदी में डूब गए। पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। मड़ियांव और ठाकुरगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मछुआरों को नदी में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वे किसी को ढूंढ नहीं सके। तब पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। करीब तीन घंटे तक वे नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में गोताखोरों ने दीपू व बलराम के शव ढूंढ निकाले। बाकी तीन का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह इनकी फिर से तलाश की जाएगी।

तीन घंटे तक नहीं पहुंचे गोताखोर, प्रदर्शन

five people drown during idol Immersion
लोगों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई - फोटो : amar ujala

नाव पलटने से हुए हादसे में डूबे लोगों को निकालने के लिए गोताखोर तीन घंटे तक नहीं पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुल के ऊपर पहुंचकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पथराव किया और तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने लोडर पलटाकर आग लगाने की कोशिश की।

ग्रामीणों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ग्रामीण भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जवाब में ग्रामीणों ने भी पत्‍थर चलाए। इसमें ठाकुरगंज थाने के सिपाही ‌शशिकांत, जंग बहादुर व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बवाल दो घंटे तक चला। इससे आईआईएम रोड पर जाम लग गया। शाम करीब सात बजे यातायात सामान्य हो सका। इस बीच पहुंचे गोताखोरों ने दीपू व बलराम के शव नदी से निकाल लिए गए। दीपू अहिंसा दल का जिलाध्यक्ष था।
देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed