फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people accused of demanding extortion and assault

Lucknow News: पांच लोगों पर लगा रंगदारी मांगने व मारपीट का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five people accused of demanding extortion and assault
लखनऊ। सआदतगंज के मुगलसाहब इमामबाड़ा के पास रहने वाले मो. वसीम ने पांच लोगों पर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मारपीट में वसीम, उनकी पत्नी व बच्चे को चोट भी लगी।
विज्ञापन



मो. वसीम के मुताबिक कुछ समय से उनके मकान में निर्माण चल रहा है। आरोप है कि इसके एवज में शौजब रिजवी और अली ने उनसे रंगदारी की मांग की। उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। मंगलवार दोपहर वह पत्नी के साथ बच्चे को स्कूल से लेकर बाइक से आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर शौजब रिजवी, अली व उनके तीन अन्य साथियों ने उन लोगों को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। वसीम ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पत्नी की चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख वे सभी धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed