फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five patients of swine flu found in lucknow

लखनऊः कोरोना के खौफ के बीच स्वाइन फ्लू का प्रकोप, फिर पांच को दबोचा

Sat, 14 Mar 2020 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
five patients of swine flu found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना के खौफ के बीच लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इसके पांच नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। उनके परिवारीजनों को भी अलर्ट करते हुए दवा खिला दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को भी स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिले थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के नए मरीज राजधानी के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। केजीएमयू व पीजीआई से आई जांच रिपोर्ट में इनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय की जानकारी मुताबिक स्वाइन फ्लू के मरीजों की चिकित्सा विभाग की टीम घर जाकर जांच करती है। पुष्टि होने पर मरीज के साथ परिवार के सभी सदस्यों को दवा दी गई। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 50 से अधिक मामले आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि जो मरीज आ रहे हैं, उनकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना: 11 संदिग्ध मिले, नौ को छुट्टी

five patients of swine flu found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज मिले। इन्हें तुरंत केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से नौ को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। दो संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों मरीजों के बारे में फैसला लिया जाएगा।

इनमें से एक लखनऊ एयरपोर्ट के कर्मचारी को केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे बुखार के साथ शरीर में जकड़न है। जुकाम भी बना हुआ है। उसका सैंपल जांच को भेजा गया है। इसी तरह राजस्थान से लौटे व्यक्ति में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। वह फ्रांस से आने वाले यात्री के संपर्क में था। अभी दोनों की रिपोर्ट नहीं मिली है।


कोरोना संक्रमित डॉक्टर का फिर लिया सैंपल
कोरोना संक्रमित डॉक्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार को फिर उसका सैंपल लिया गया। टोरंटो से लौटी डॉक्टर को दो दिन पहले केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके पति, बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि दोबारा जांच से स्थिति का पता चलेगा।

संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

five patients of swine flu found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

महिला डॉक्टर के संपर्क में आए छह लोगों की जांच
कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर इंदिरानगर के एक परिवार के संपर्क में थी। ऐसे में शुक्रवार को सिविल अस्पताल से टीम जांच को इनके घर भेजी गई। टीम ने छह लोगों का सैंपल लिया। इन्हें जांच रिपोर्ट आने तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, महिला डॉक्टर व उसके पति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।

लोकबंधु अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराए गए कोरोना के तीन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। इस पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। जांच में ओमान से लौटे 38 वर्षीय मऊ निवासी को बुखार था। उसकी सांस भी फूल रही थी। इस पर उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहीं, अयोध्या के रुदौली की 64 वर्षीय महिला व 74 वर्षीय बुजुर्ग को भी भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम 28 दिन तक इनकी निगरानी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed