फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five New Departments to Open at BBAU in the New Session

Lucknow News: नए सत्र में बीबीएयू में खुलेंगे पांच नए विभाग

Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Five New Departments to Open at BBAU in the New Session
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय
रविशंकर गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए सत्र से पांच विषयों से जुड़े विभाग शुरू होंगे। इन विभागों में बेहतर शुरूआत हो इसके लिए सेवानिवृत्त अनुभवी प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। नए खुलने वाले विभागों में मनोविज्ञान विभाग, भूगोल विभाग, अंग्रेजी विभाग, औषधीय विज्ञान और भूविज्ञान विभाग हैं। इन विभागों के लिए सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ई-मेल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की उम्र 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (संवाद)

ये है पात्रता

न्यूनतम योग्यता यूजीसी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों के अनुसार ही होगी। इसके लिए विनियम, 2018 लागू होगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए वेबसाइट www.bbau.ac.in पर जाना होगा। यहां प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवेदन करना होगा। इस फॉर्म की कॉपी दस्तावेजों के साथ ईमेल आईडी dean.academic@bbau.ac.in पर 27 अप्रैल को भेजनी होगी। हर विभाग के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा।
विज्ञापन


70 हजार मिलेगा प्रति माह

ये नियुक्ति एक शैक्षणिक सत्र के लिए होगी। सभी खर्चों सहित 70 हजार रुपये का पारिश्रमिक प्रति माह दिया जाएगा। आवेदकों को साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट भी लाना होगा। किसी भी आवेदक की उम्मीदवारी के संबंध में किसी भी अस्पष्टता के मामले में, सक्षम प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आरके मित्तल के अनुसार, नए सत्र में मनोविज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी, औषधीय विज्ञान और भूविज्ञान विभाग में पढ़ाई शुरू होगी। इन विभागों का कुशल संचालन हो इसके लिए एक वर्ष की अवधि के लिए सेवानिवृत्त योग्य प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed