फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five new courses started in BBAU, admission from this session

Lucknow News: बीबीएयू में पांच नए कोर्स शुरू, प्रवेश इसी सत्र से

Thu, 12 Jun 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five new courses started in BBAU, admission from this session
बीबीएयू में नए कोर्स की शुरुआत की जानकारी देते कुलपति प्रो. आरके मित्तल। स्रोत ः विवि
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2025–26 से शैक्षणिक विस्तार के तहत पांच नए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। इनमें प्रवेश इसी सत्र से होंगे। इसके अलावा 30 नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें पांच फुल टाइम रेगुलर कोर्स, 17 डिप्लोमा कोर्स और आठ सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। रेगुलर कोर्स की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू होगी, जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में इस सत्र से ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेठी कैंपस में बीए-बीएड और लखनऊ कैंपस में बीएससी-बीएड, एमए इन साइकोलॉजी और एग्जीक्यूटिव एमबीए जैसे नए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। सभी कोर्स नई शिक्षा नीति के अनुरूप होंगे और छात्रों को तकनीकी, व्यावसायिक और अनुसंधान से जुड़ी दक्षता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


500 से अधिक सीटों का होगा इजाफा, फीस पर निर्णय 17 जून को
एडमिशन सेल कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए कोर्सों की शुरुआत से विश्वविद्यालय में 500 से अधिक सीटों की वृद्धि होगी। इन पाठ्यक्रमों को एकेडमिक काउंसिल की 17 जून को होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें इनकी फीस भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मौजूदा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा एससी, एसटी व दिव्यांग छात्रों के लिए 300 रुपये तय किया गया है। 24 जून तक 1000 रुपये की लेट फीस के साथ भी आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी ईमेल (chairmanacmcbbau@gmail.com) या टोल-फ्री नंबर 1800-180-5789 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये नए कोर्स होंगे शुरू

- शिक्षा विभाग : बीए-बीएड (अमेठी सेंटर), बीएससी-बीएड (लखनऊ सेंटर)।

- जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग : पीजी डिप्लोमा इन सोशल मीडिया मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन फिल्म एंड थिएटर एक्टिंग एंड एडिटिंग, पीजी, डिप्लोमा इन डिजाइन एंड ग्राफिक्स, पीजी डिप्लोमा इन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी एंड वीडियो जॉकी।

- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग : पीजी डिप्लोमा इन मैन्यूस्क्रिप्टोलॉजी ( पाण्डुलिपि विज्ञान)।

- प्रबंधन अध्ययन विभाग : दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए, डिप्लोमा कोर्स इन डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट।

- बागवानी विभाग : वन ईयर डिप्लोमा इन पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी फॉर हॉर्टिकल्चरल क्रॉप्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्पोस्टिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन गार्डनिंग।

- फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग : वन ईयर डिप्लोमा कोर्स इन फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन (अमेठी केंद्र), सिक्स मंथ सर्टिफिकेट कोर्स इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी (अमेठी केंद्र), सिक्स मंथ्स सर्टिफिकेट कोर्स फॉर फूड एनालिस्ट (अमेठी केंद्र), पी.जी. डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स।


- योग विभाग : सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्किल एनहांसमेंट फॉर पैरामेडिकल प्रोफेशनल, डिप्लोमा कोर्स इन कॉग्निटिव न्यूरो साइंस, डिप्लोमा कोर्स इन योगा एंड नैचुरोपैथी, डिप्लोमा कोर्स इन योगा इंस्ट्रक्टर।

- यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी : डिप्लोमा कोर्स इन ऑफिस ऑटोमेशन एंड टैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed