फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five more cases filed against Ansal company in Lucknow accused of duping customers of more than 50 lakh

UP News: अंसल कंपनी के खिलाफ पांच केस और दर्ज, ग्राहकों का 50 लाख रुपये से अधिक हड़पने का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 07:49 PM IST
सार

राजधानी में अंसल कंपनी के खिलाफ पांच केस और दर्ज किए गए हैं। इसमें ग्राहकों का 50 लाख रुपये से अधिक हड़पने का आरोप है। दुकान, प्लाट व फ्लैट के नाम पर पैसे लिए। इसके बाद न जमीन दी, न पैसे लौटाए। 

विज्ञापन
Five more cases filed against Ansal company in Lucknow accused of duping customers of more than 50 lakh
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच एफआईआर और दर्ज की गई हैं। कंपनी पर दुकान, प्लाट व फ्लैट दिलाने के नाम पर पीड़ितों से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का आरोप है। 

विज्ञापन


पारा के देवपुर स्थित चंद्रोदय नगर निवासी अधिवक्ता विष्णु देव पांडेय के मुताबिक वर्ष 2015 में अंसल कंपनी के निदेशकों सुशील अंसल और प्रणव अंसल ने सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल एपीआई में दुकान दिलाने के नाम पर 10,58,815 रुपये लिए थे। रुपये देकर भी आरोपियों ने उनको दुकान नहीं दी। 
विज्ञापन


वहीं, पीजीआई के कल्ली पश्चिम स्थित जगत खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार के अनुसार वर्ष 2013 में अंसल कंपनी से 240 वर्ग गज का प्लॉट बुक कर 14 लाख रुपये जमा किए थे। शेष रकम किस्तों में रजिस्ट्री और कब्जे से पहले देना था। पीड़ित का कहना है कि 12 साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कैसरबाग स्थित बारादरी के पास रहने वाली जूही गर्ग के मुताबिक वर्ष 2010 में अंसल कंपनी से पैराडाइज डायमंड में एक फ्लैट बुक किया था। इसके एवज में उन्होंने 6,95,039 रुपये जमा किए थे। 15 साल बाद भी अपार्टमेंट का निर्माण शुरू नहीं हुआ। 


वहीं कानपुर नगर के सिविल लाइन निवासी रसल मेसी ने वर्ष 2011 में एलआईजी स्कीम के तहत अंसल कंपनी से एक फ्लैट बुक किया था। लाखों देने के बाद भी कब्जा नहीं मिला। इसके अलावा गाजियाबाद निवासी मनोज दीक्षित के अनुसार वर्ष 2012 में ससुर कल्पनाथ राय ने वर्ष 2012 में अंसल कंपनी से एक प्लॉट खरीदा था। रुपये देने के बाद भी अंसल ने कोई निर्माण नहीं कराया। अब सभी पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed