{"_id":"6a4c18ae9713eaf7a0028cc0","slug":"five-month-old-baby-girl-stolen-from-charbagh-railway-station-found-accused-woman-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1815755-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन से चोरी हुई पांच माह की बच्ची मिली, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन से चोरी हुई पांच माह की बच्ची मिली, आरोपी महिला गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते रेलवे पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन से बीते महीने चोरी हुई पांच महीने की बच्ची को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ ने सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने की आरोपी महिला को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
रेलवे पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कासगंज जिले की 38 वर्षीय चंदा देवी ने 15 जून की रात बच्ची का अपहरण किया था। पीड़ित परिवार कर्नाटक का रहने वाला है और किसी काम से लखनऊ आया था। एफआईआर के अनुसार, चंदा देवी स्टेशन पर परिवार से घुल-मिल गई थी। रात करीब एक बजे बच्ची के माता-पिता के सो जाने पर वह मासूम को लेकर भाग गई। जीआरपी की छानबीन में सामने आया कि महिला बच्ची को बेचने की फिराक में थी। ग्राहक न मिलने के कारण उसने बच्ची को अपने पास रखा हुआ था।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पिछले छह वर्ष में उसकी दो शादियां हुई थीं। दोनों ही शादियों से उसे कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद वह लखनऊ में एक युवक के साथ रहने लगी और उससे शादी करना चाहती थी। महिला का दावा है कि संतान न होने के दर्द के कारण ही उसने बच्ची को चोरी किया।