{"_id":"649a9a3e20ed73d089096b66","slug":"five-matches-of-world-cup-2023-will-be-played-in-lucknow-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2023: लखनऊ में खेले जाएंगे विश्वकप 2023 के पांच मुकाबले, ये है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cup 2023: लखनऊ में खेले जाएंगे विश्वकप 2023 के पांच मुकाबले, ये है कार्यक्रम
Wed, 28 Jun 2023 09:54 AM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Jun 2023 09:54 AM IST
सार
विश्वकप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारत आठ अक्तूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट के पांच मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ICC
विस्तार
आईसीसी विश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। विश्व कप का आगाज 5 अक्तूबर से हो रहा है। पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्वकप के मैचों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईसीसी के अनुसार भारत के एक मैच के अलावा कुल पांच मुकाबले लखनऊ में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी जबकि भारत अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 29 अक्तूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया, समान नागरिक संहिता पर कैसे समझाएं मुसलमानों को
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जल, थल और नभ तीनों ओर से सुरक्षित होगा राममंदिर, सुरक्षा प्लान पर खर्च होंगे 38 करोड़ रुपये
विश्वकप क्रिकेट 2023 के तहत लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले
13 अक्तूबर 2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
16 अक्तूबर 2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2
21 अक्तूबर 2023- क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर 2
29 अक्तूबर 2023, भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ
3 नवंबर 2023- क्वालीफायर बनाम अफगानिस्तान