फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five lakh consumers distressed due to power cut

Lucknow News: बिजली कटौती से पांच लाख उपभोक्ता बेहाल

Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Five lakh consumers distressed due to power cut
रायबरेली। जिले में भले ही बिजली की मांग कम हो गई, लेकिन अघोषित कटौती कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। सोमवार रात कई चरणों में अघोषित तरीके से बिजली कटौती की गई। इससे पांच लाख उपभोक्ता गर्मी और उमस से बेहाल रहे। जर्जर संसाधन भी बिजली आपूर्ति में रोड़ा बन रहे है। इससे लोगों को 24 घंटे में बमुश्किल 15 से 16 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में जिले की बिजली खपत 320 मेगावाट पहुंच गई थी, जो अब 289 मेगावाट तक हो गई है। इसके बाद भी बिजली कटौती के साथ फाल्ट की दिक्कत बनी हुई है। सोमवार की रात कठगर, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन, महराजगंज समेत 50 उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में चार चरणों में आठ-आठ घंटे बिजली कटौती की गई। रात ही नहीं मंगलवार सुबह भी बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि अघोषित कटौती ऊपर से होती है, लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं हो रही है।
नहरों में पानी नहीं, कैसे हो धान की रोपाई
जिले की नहरें पहले से सूखी है। बारिश भी नहीं हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने बिजली ही सहारा है। किसान नलकूप के सहारे धान की रोपाई करा रहे हैं। अब अघोषित कटौती शुरू होने से धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो गया है। किसान रामऔतार, माताबदल, अश्वनी बाजपेयी, रतीपाल ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से किसान धान की रोपाई नहीं करा पा रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रुक रही बिजली चोरी
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी थम नहीं रही है। इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र के आसपास ठेलिया और गुमटियों में दुकानदार धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे है। इसी तरह तेलियाकोट, खतराना, बहराना में चोरी की बिजली से एसी चल रहे हैं। बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी बिजली चोरी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed