{"_id":"6838155b1fc3e17cb30af1f7","slug":"five-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-see-the-list-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी
Thu, 29 May 2025 04:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 May 2025 04:17 PM IST
सार
UP IPS Transfer List: यूपी में बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
IPS Transfer News: यूपी में बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। अभी तक वह बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
इसी तरह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। शिवासिम्पी चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। शिवहरि मीना को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
देखें, तबादलों की पूरी सूची: