{"_id":"663938f5674a33cfe20ab436","slug":"five-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104746-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में पांच घायल
Tue, 07 May 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर के बंदरहा बाबा कुटी के पास सोमवार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा पलट गया। जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर के पास बाइक चालक को झपकी आ गई। जिससे वह अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड्ड में जा गिरा। इसमें दो लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गोडियन पुरवा निवासी ओमकार (32) सोमवार को पत्नी संगीता देवी (26) के साथ मल्हीपुर आया था। जहां पत्नी की तबीयत खराब होने से वह उसे भेला गांव निवासी अवधेश कुमार के ई रिक्शा से भिनगा ले जा रहा था।
ईरिक्शा जैसे ही मधवापुर घाट पुल के पास स्थित बन्दरहा बाबा कुटी पहुंचा। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खड्ड में पलट गया। घटना में अवधेश, संगीता व ओमकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के उमायल खुर्द निवासी फूलकरन वर्मा (50) अपने पुत्र डॉक्टर वर्मा (30) के साथ बाइक से लक्ष्मण नगर जा रहा था। जैसे ही डॉक्टर बाइक लेकर तिलकपुर पहुंचा। वहां उसे झपकी आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।