फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five including a B.Tech student arrested for murdering a woman

Lucknow News: महिला की हत्या में बीटेक छात्र सहित पांच गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five including a B.Tech student arrested for murdering a woman
महिला की हत्या में बीटेक छात्र सहित पांच गिरफ्तार
लखनऊ। सैरपुर की बृजधाम कॉलोनी में शनिवार रात गोली मारकर सारिका (43) की हत्या के मामले में पुलिस ने बीटेक छात्र सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि फुटेज व सर्विलांस से मंगलवार को बीटेक छात्र जौनपुर निवासी अमन गुप्ता, ठाकुरगंज निवासी कार्तिकेय दीक्षित उर्फ अंगा, मड़ियांव निवासी संदीप सिंह चौहान, सीतापुर के रामकटोर निवासी मोहित मिश्र व पुनीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुनीत के पास से 315 बोर का तमंचा और कुछ रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी संदीप सिंह मूलरूप से गोंडा के परसपुर का रहने वाला है। पुलिस वारदात में शामिल चिंगू और उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी कार्तिकेय के खिलाफ सीतापुर में हत्या की कोशिश, संदीप सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश, पुनीत मिश्र के खिलाफ सीतापुर में हत्या और आर्म्स एक्ट और मोहित मिश्र के खिलाफ सीतापुर में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में रहने वाले तीन युवकों को जान से मारने पहुंचे थे आरोपी
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि आरोपी छात्र अमन गुप्ता का जूनियर साथी कैफ बृजधाम कॉलोनी में मकान में किराये पर रहता है। 22 मार्च की रात सभी ने उसके कमरे पर शराब पार्टी की। वहां मौजूद अमन, चिंगू उर्फ अजय उर्फ शिवांशु ने रंजिश के चलते नायक हॉस्टल में रहने वाले तीन युवकों अरुन कुमार, अंकित व भरत को जान से मारने की बात कही। इसके बाद सभी आरोपी हॉस्टल में घुस गए। वहां मौजूद अंकित को बेरहमी से पीटा। अरुन व भरत हॉस्टल में नहीं मिले।


पुनीत व चिंगू ने मारी थी महिला को गोली
मारपीट के दौरान हॉस्टल में रहने वाले एक युवक ने विरोध किया तो आरोपी उसे घसीटते हुए बाहर ले आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान छत पर मौजूद सारिक व उनके पति श्यामजी श्रीवास्तव ने झगड़ा कर रहे युवकों को डांटा और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर पुनीत व चिंगू ने असलहा निकाला और सारिक पर गोली चला दी। छाती पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। भागते हुए आरोपी कार्तिकेय ने पुनीत से असलहा लेकर हवाई फायर भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed