फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five IAS officers transferred along with Lucknow CDO.

लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी सहित पांच आईएएस अफसरों के तबादले

Wed, 04 Nov 2020 01:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Nov 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Five IAS officers transferred along with Lucknow CDO.
- फोटो : File Photo

यूपी में बुधवार को लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी सहित पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईएएस प्रभास कुमार को लखनऊ का नया सीडीओ बनाया गया है। वह अभी तक गाजीपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


इसी तरह, लखनऊ के सीडीओ रहे आईएएस मनीष कुमार बंसल को मेरठ के नए नगर आयुक्त का पदभार दिया गया है। अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को नगर आयुक्त अलीगढ़ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नगर आयुक्त मेरठ अरविंद चौरसिया को हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है।
विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को प्रदेश सरकार ने राजस्व परिषद के कुछ न्यायिक फैसलों पर सवाल उठाए जाने के बीच परिषद में तैनात दो आईएएस अधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया। राजस्व परिषद में लखनऊ जिले से जुड़े एक वाद के निर्णय को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसी तरह कुछ अन्य वाद को शासन स्तर पर नोटिस लेने की चर्चा है। इस बीच मंगलवार को 1985 बैच के आईएएस अधिकारी व राजस्व परिषद में सदस्य डॉ. गुरदीप सिंह व 2006 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी व परिषद में सदस्य (न्यायिक) राजीव शर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही अफसरों को नई तैनाती नहीं दी गई है। हालांकि अचानक इन अफसरों को हटाए जाने के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है। गुरदीप अगले महीने दिसंबर में और राजीव अगले वर्ष जुलाई में रिटायर होने वाले हैं। उधर, लखनऊ से जुड़े निर्णय में अपील की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed