फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five died in road accident

सड़क पर गिरे पांच युवकों को पिकअप ने रौंदा, मौत

Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
five died in road accident
मसौली (बाराबंकी)। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बिंदौरा के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे पांच युवकों को एक बेकाबू पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के किंहौली निवासी दीपक गौतम (28), अभिषेक गौतम (23) व शुभकरन गौतम (32) मजदूरी करते हैं। तीनों एक ही परिवार के हैं। इसमें शुभकरन चाचा हैं तो दीपक और अभिषेक उसके भतीजे हैं। ये तीनों युवक शनिवार सुबह बिरौली स्थित इफ्को ई-बाजार में ट्रक से खाद उतारने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

उन्हीं के पीछे दूसरी बाइक पर नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में रहने वाले करनैलगंज के काजीमऊ निवासी पंकज मिश्रा (27) और अंबेडकरनगर के टांडा निवासी प्रशांत मिश्र (25) आ रहे थे। बिंदौरा के पास दोनों की बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे पांचों युवक सड़क गिर गए। इसी बीच रामनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर घायल पड़े युवकों को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी टक्कर से पांचों युवक उछलकर हाईवे के किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रशांत के पिता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चौकीदार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक मसौली के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया है। एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पूर्णेंदु सिंह व प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि बाइकों की टक्कर के बाद बस को ओवरटेक कर रहे पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed