{"_id":"640da528a0a9be5fc201c2b1","slug":"five-died-in-an-accident-on-poorvanchal-express-way-in-sultanpur-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बच्चे का शव लेकर बिहार जा रही कार पीछे से डंफर में घुसी, हादसे में पांच की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बच्चे का शव लेकर बिहार जा रही कार पीछे से डंफर में घुसी, हादसे में पांच की मौके पर ही मौत
Sun, 12 Mar 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Mar 2023 03:44 PM IST
सार
बच्चे का शव लेकर दिल्ली से बिहार जा रहे लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। डंफर सड़क पर खड़ा था तेज रफ्तार कार उसी में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित भेलारा गांव के पास रविवार दोपहर दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी डीएम ने पीड़ित परिजनों को दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने बुलडोजर नीति पर उठाए सवाल, कहा- पहले खुद के लोगों पर इसे लागू करे भाजपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अलाया अपार्टमेंट हादसा : मंडलायुक्त ने सौंपी जांच रिपोर्ट, अफसर, इंजीनियर और कर्मचारी ठहराए गए जिम्मेदार
बिहार के सासाराम निवासी सलीम के चार वर्षीय बेटे एहसान गौस की दिल्ली में मौत हो गई थी। रविवार को सलीम की पत्नी रुखसार (31) अपने बेटे के शव को लेकर परिवार के ही साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, साहिल खान (19) (मां-बेटा), जमिला पत्नी जमाल के साथ कार चालक शारूख (28) के साथ बिहार के लिए निकले थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही थी।
कार जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा के साथ मौके पर पहुंच गईं। डीएम ने बताया कि कार हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।