फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five dead because od heatwave in Shravasti.

जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें

Fri, 31 May 2024 03:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 03:15 PM IST
सार

लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी जानलेवा होती जा रही है। श्रावस्ती जिले में बृहस्पतिवार की रात से सुबह तक पांच लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है।

विज्ञापन
Five dead because od heatwave in Shravasti.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई में चढ़ रहे पारे के साथ ही मौत का सिलसिला भी तेजी से चल पड़ा है। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक जहां अलग-अलग कारणों से मासूम व महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है। परिवार के लोग जहां मौत का कारण गर्मी बता रहे हैं। वहीं, चिकित्सक मौत का कारण अलग-अलग बीमारी बता रहे हैं।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरीहवा निवासी कंधई लाल (79) पुत्र अवधराम की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन उसे एम्बुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग मौत का कारण भीषण गर्मी बता रहे थे। जबकि चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश- अनावश्यक बिजली कटौती न करें, तत्काल सही कराएं फाल्ट


इसी तरह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी नूर मोहम्मद (80) पुत्र मेंहदी को अचानक तेज बुखार की शिकायत हो गई। परिजन उसे एम्बुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराईच रेफर कर दिया। वहीं, सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लदोहवा निवासी रामसुमिरन (60) पुत्र द्वारका प्रसाद को अचानक सांस लेने में समस्या होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज से पूर्व उसकी मौत हो गई।

सिरसिया के ही जोगागांव निवासी सफीकुन (18) पुत्री हारून को शुक्रवार सुबह सांस में तकलीफ के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द निवासी गुलाम रसूल (70) पुत्र अजमत अली को सांस में तकलीफ के बाद शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। इन सभी मौत के लिए परिजन जहां गर्मी को जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं, चिकित्सक मौत का कारण हार्ट अटैंक  बता रहे हैं। गिलौला थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी शबाब (8 माह) पुत्र सरोज को रात में उलटी दस्त की शिकायत के बाद सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया था। जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लगातार एक के बाद एक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

एसीएमओ डॉ. दिनेश सिंह का कहना है कि इस समय गर्मी अधिक पड़ रही है जिसका असर दिल पर पड़ रहा है। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। धूप का चश्मा व सिर ढकना कदापि न भूलें। सभी अस्पताल मे पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं इसलिए छोलाछाप के चक्कर में पड़ कर समय न बर्बाद करें। मरीज को अस्पताल ले जाएं ताकि उसे बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed