फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five child scientists from the Lucknow Division will shine in Delhi.

Lucknow News: दिल्ली में निखरेंगे लखनऊ मंडल के 5 बाल वैज्ञानिक

Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five child scientists from the Lucknow Division will shine in Delhi.
लखनऊ। इंस्पायर मानक योजना के तहत लखनऊ मंडल के पांच होनहार बाल वैज्ञानिक अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। इन बाल वैज्ञानिकों के नवाचारी प्रोजेक्ट्स को और अधिक व्यावहारिक व असरदार बनाने के लिए 15 और 16 सितंबर को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय आवासीय मेंटरशिप कार्यशाला का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी से पूरे प्रदेश से चयनित 42 मॉडल्स में से लखनऊ मंडल के पांच मॉडल शामिल हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ, सीतापुर और उन्नाव के डीआईओएस को समन्वय बनाकर बच्चों को कार्यशाला में भेजने के निर्देश दिए हैं। चयनित छात्रों और उनके एक सहयोगी के आने-जाने का थर्ड एसी का किराया दिया जाएगा। रहने व खाने व्यवस्था निशुल्क व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के चयनित विद्यार्थी और उनके नवाचार
अभिनंजय पांडेय -कक्षा 9, मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, लखनऊ, (नॉन न्यूटोनियन लिक्विड बेस्ड स्पीड ब्रेकर का मॉडल)

शोभित राज- कक्षा 8, उच्च प्राथमिक विद्यालय शीतल पुरवा, (गेहूं धुलने की मशीन का मॉडल)
मान्या श्रीवास्तव- कक्षा 10 सेठ एमआर जयपुरिया गोयल कैंपस, (ट्रेनों में ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधाजनक सीढ़ी का मॉडल)

राधा देवी- कक्षा 7, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरछाता सीतापुर, (दिव्यांगों के लिए एडॉप्शन ऑफ व्हील चेयर का मॉडल)
शिवम- कक्षा 6, पीएम आवास विकास प्राथमिक विद्यालय, उन्नाव (स्मार्ट सिंक फॉर किचेन का मॉडल)

Iलखनऊ मंडल की इन पांचों प्रतिभाओं की जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से विशेष तैयारी कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी इनके मॉडल्स का चयन हो, जिससे इन्हें भारत सरकार के साकुरा साइंस प्रोग्राम के तहत 10 दिनों की जापान यात्रा का अवसर मिल सके।I
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article