फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five cattle found in a pickup, two accused arrested

Lucknow News: पिकअप में मिले पांच गोवंश, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five cattle found in a pickup, two accused arrested
गोवंशों के साथ पकड़े गए आरोपी।
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने रविवार की सुबह कंठिंगरा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पिकअप पकड़कर उसमें से पांच गोवंशों को मुक्त कराकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक पुलिस ने रेवरी टोल प्लाजा के पास तड़के सुबह साढ़े तीन बजे घेराबंदी की और कुछ देर बाद आते हुए वाहन को रोक लिया। मौके से वाराणसी के चौबेपुर के ग्राम जाल्हूपुर निवासी राजन चौहान (21) और चंदौली के सैयदराजा के ग्राम फेसुड़ा निवासी अमित कुमार गुप्ता (32) को दबोच लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे यह काम शुभम यादव के कहने पर पांच हजार रुपये में कर रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ चंदौली में पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गोहत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। वाहन में मिले गोवंशों को गोशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed