फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five bike riders injured in road accidents

Lucknow News: मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार पांच लोग घायल

Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five bike riders injured in road accidents
इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जहां गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर मार्ग पर ग्राम सोनरई निवासी रविंद्र कुमार (36) सोमवार अपने पिता सूर्य प्रकाश (60) के साथ बाइक से इकौना आ रहे थे। जबकि बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम परसिया पंडित निवासी सचिन (16) बाइक से गिलौला जा रहे थे। जैसे ही दोनों बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के मोहनीपुर तिराहा पहंचे। तभी दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इकौना सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम महजिदिया के मजरा कोरी पुरवा निवासी रामू (28) व ग्राम भगवानपुर बनकट निवासी राजेश (32) बाइक से इकौना आ रहे थे। मोहनीपुर पेट्रोल पंप के निकट बौद्ध परिपथ पर अज्ञात वाहन से टकरा कर दोनों घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रामू को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जबकि राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed