फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five arrested in loot

आगरा एक्सप्रेस वे पर लूट करने वाले पांच गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
five arrested in loot
लखनऊ। कन्नौज स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को लूट लिया। वारदात में पांच बदमाश शामिल थे। सभी आरोपियों को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रेवरी टोल प्लाजा पर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का माल व मोबाइल बरामद किया है। देर शाम काकोरी पुलिस ने कन्नौज के सौरिक थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

औरैया के थाना एवरा कटरा के हमीरपुर गांव का निवासी सतीश, लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाने के पास सब्जी की दुकान लगाता है। बुधवार को गांव से लखनऊ आ रहा था। सौरिक मोड़ के पास लखनऊ की तरफ जा रही कार से लिफ्ट मांगी। कार में बैठे और लखनऊ के लिए निकल पड़े। रास्ते में पीड़ित से कार सवार पांच युवकों ने किराए की मांग की जिस पर उसने 100 रुपये दिए। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर 100 रुपये और मांगने लगे। मना करने पर युवकों ने सतीश के साथ मारपीट कर उसके पास से मोबाइल, सोने की चेन, चांदी की अंगूठी व 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे पीटकर एक्सप्रेस-वे पर उतारकर भाग गए। पीड़ित पीछे से आ रहे ट्रक से मदद लेकर उस पर बैठ गया। ट्रक सवार एक गार्ड को पीड़ित ने लूट की जानकारी दी जिस पर गार्ड ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम व टोल प्लाजा पर दी।
विज्ञापन

काकोरी पुलिस ने लुटेरों को रेवरी टोल प्लाजा पर कार को रोककर कार समेत पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोंडा के उमरी बेगमगंज स्थित गमरैया का बबलू शुक्ला, लिलोई चौहानपुरवा का रितेश सिंह, परसपुर का सूरज पाठक, पुरैना का जितेंद्र सिंह और सत्यदेव शामिल हैं। पुलिस ने लुटेरों के पास से पीड़ित का मोबाइल, सात हजार रुपये नगदी, एक चांदी की अंगूठी बरामद कर ली। काकोरी पुलिस ने आरोपियों को कन्नौज की थाना सौरिक पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पांचों युवक राजस्थान से लौट रहे थे। इंस्पेक्टर काकोरी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला कन्नौज के सौरिक थाना का है, वहीं केस दर्ज करा पांचों आरोपियों को कन्नौज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed