{"_id":"688a7c30d6db2200c60a0c4c","slug":"five-arrested-for-stealing-vehicles-in-and-around-the-hospital-lucknow-news-c-13-knp1002-1316804-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल व उसके आसपास वाहन चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल व उसके आसपास वाहन चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
Thu, 31 Jul 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अस्पताल व अन्य जगहों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले पांच शातिरों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 12 बाइक और दो स्कूटी मिली हैं।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों से पश्चिमी जोन में दो पहिया वाहनों की चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। अलग-अलग थानों की पुलिस को वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। मंगलवार देर रात वजीरगंज पुलिस ने जौनपुर थाना कोतवाली नगर निवासी सैयद मोहम्मद युसूफ, मदेयगंज निवासी आदित्य, मड़ियांव निवासी सोनू व संजय कुमार और अमीनाबाद निवासी अस्मित गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गईं 12 बाइक व दो स्कूटी कैसरबाग बस अड्डे्, शहीद स्मारक और सिप्स अस्पताल की पार्किंग से बरामद की गईं। आरोपी सोनू मूलरूप से गोरखपुर के गगहा के गजपुर और संजय हरदोई के अतरौली तुलसीखेड़ा गांव का रहने वाला है। बरामद पांच गाड़ियों के मालिक का पता लगा है। अन्य के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
डीसीपी ने बताया कि वाहन चोरों के इस गैंग का सरगना युसूफ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग अस्पताल व उसके आसपास के इलाके से दोपहिया वाहन चोरी करते थे और फिर सस्ते दाम में बेच देते थे। युसूफ के खिलाफ पहले से 11, आदित्य के खिलाफ छह, सोनू के खिलाफ पांच, अस्मित के खिलाफ पांच और संजय कुमार के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।