फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five arrested for running a call center and committing fraud under the guise of offering jobs

Lucknow News: कॉल सेंटर खोलकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for running a call center and committing fraud under the guise of offering jobs
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
लखनऊ। साइबर क्राइम सेल और विभूतिखंड पुलिस ने नौकरी के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार को विभूतिखंड स्थित जेएस टावर से गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरदोई के शाहाबाद का जीशान खान, सुल्तानपुर के कठसारी का सतीश पाल, उन्नाव के सफीपुर की सोनाली चौरसिया, शिवानी वर्मा और नीलू वर्मा शामिल हैं। जीशान गिरोह का सरगना और कॉल सेंटर का प्रबंधक है। सतीश टीम लीडर व अन्य आरोपी कॉलर के रूप में काम करते थे और सभी हुसैनगंज में रहते हैं। मामले में अन्य आरोपी अभी भागे चल रहे हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले खोला था जेएस टावर में दफ्तर
डीसीपी के अनुसार, गिरोह ने दो साल पहले जेएस टावर के चौथे तल पर कॉल सेंटर खोला था। वे फ्रेशवर्ल्ड.कॉम और शाइन.कॉम से नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों का डेटा खरीदते थे। फिर बेरोजगारों को अमूल, अमेजन, इंफोसिस जैसी कंपनियों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। ठग फर्जी नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र और पंजीकरण पत्र व्हाट्सएप पर भेजते थे। वे रजिस्ट्रेशन फीस, गेट-पास चार्ज और इंटरव्यू चार्ज के नाम पर रकम वसूलते थे। यह रकम फर्जी दस्तावेज पर खोले गए बैंक खातों में जमा की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर इनके खिलाफ करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 11 कीपैड फोन, दो एंड्रॉयड फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। साथ ही 102 कार्य जानकारी पत्रक और 26 फर्जी पत्र भी मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह के पास 11 कीपैड मोबाइल, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक लैपटॉप, 102 वर्क डाटा शीट, 26 वर्क फर्जी जॉइनिंग लेटर, अप्रूवल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed