फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five arrested for distributing food on Ghantaghar Lucknow.

CAA: घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खाना बांटने पर पांच गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for distributing food on Ghantaghar Lucknow.
प्रदर्शन का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में घंटाघर पार्क में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खाना बांटने पहुंचे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हाल के दिनों में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने दो दिन पहले प्रदर्शनकारी महिलाओं के परिवारीजनों को नोटिस भी भेजा, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को भी प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान दोपहर को कुछ युवक वहां कार में उनके लिए खाना लेकर पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर कार रुकते ही उसमें पांच युवक बाहर निकले। जब युवक खाना लेकर महिलाओं की तरफ जाने लगे तो उनको रोका गया।
विज्ञापन


उनको चेतावनी देते हुए वापस कर दिया गया। सभी कुछ दूरी पर जाकर रुक गए। इसके बाद वे फिर आए और कार में रखा खाना निकालकर प्रदर्शनकारी महिलाओं में बांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन पांचों युवकों को पकड़ लिया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में पारा का अरशद, सरोजनीनगर का रेहान, शादाब, ठाकुरगंज का रहमत और आजमगढ़ का शाह आलम हैं।


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक कार की तलाशी ली गई तो उसमें पैकेट में बिरयानी व रबड़ी थी। पुलिस आरोपियों को प्रदर्शन करने वालों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed