{"_id":"69a4a1be87a6ae53bb0e467d","slug":"five-accused-arrested-for-kidnapping-and-robbing-an-event-manager-lucknow-news-c-13-lko1070-1627900-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इवेंट मैनेजर को बंधक बनाकर लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इवेंट मैनेजर को बंधक बनाकर लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Mar 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काम के बहाने इवेंट मैनेजर को हजरतगंज बुलाकर बंधक बनाने व लूटने के पांच आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पीड़ित से लूटी गई चेन, पर्स, डेबिट कार्ड, 14 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी महानगर के रहीम नगर निवासी नुरुद्दीन, अलीगंज का रवि राजपूत, आयुष, आयुष वाल्मीकि और गोपाल सोनी है। बृहस्पतिवार को महानगर की कलाकंकर कॉलोनी निवासी इवेंट मैनेजर रोहित बंसल ने थाने में बंधक बनाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस के जरिये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह ग्राइंडर मोबाइल एप पर जुड़ा था। रोहित भी इससे जुड़े थे। वे एप में बेरोजगारों को चिह्नित करते थे। फिर एप के जरिये लोगों के नंबर लेकर उनसे संपर्क करते थे। भरोसे में लेने के बाद सुनसान जगह बुलाकर लूटपाट करते थे।