Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fisheries Research Institute to provide internship and research opportunities for students

Lucknow News: विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और शोध कराएगा मत्स्य अनुसंधान संस्थान

Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fisheries Research Institute to provide internship and research opportunities for students
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अब मत्स्य विज्ञान और आनुवंशिक संसाधनों से जुड़े शोध कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इसके लिए विवि ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर), लखनऊ के साथ समझौता किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, शोध और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं पर भी काम करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थान अपने शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, तकनीकी सुविधाओं और विशेषज्ञता को साझा करेंगे। इससे बीबीएयू के स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का मौका मिलेगा। दोनों संस्थानों के शिक्षक और कर्मचारी भी एक-दूसरे की अकादमिक एवं शोध गतिविधियों में भागीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


समझौते के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध अनुदान के लिए संयुक्त रूप से प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। दोनों संस्थान मिलकर ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी विकसित कर सकेंगे। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को नए और अंतर्विषयक शोध क्षेत्रों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू और कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed