फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First phase polling for Panchayat Election will be from tomorrow.

पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान कल, 35 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Wed, 14 Apr 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Apr 2021 03:39 PM IST
सार

पहले चरण का मतदान इन जिलों में होगा: रायबरेली, श्रावस्ती, अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, संतकबीरनगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस।

विज्ञापन
First phase polling for Panchayat Election will be from tomorrow.
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के 18 जिलों में 15 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। गौरतलब है कि पहले चरण में 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायतों के 19,313 वार्डों में 71,418 उम्मीदवार, 14,789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और 1,86,583 ग्राम पंचायत वार्डों में 107283 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन


इन जिलों में होगा पहले चरण का मतदान
रायबरेली, श्रावस्ती, अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, संतकबीरनगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस।
विज्ञापन


35 हजार से अधिक ने नामांकन दाखिल किए
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कुल 35595 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 20 जिला पंचायतों के 746 वार्डों में 1412 उम्मीदवार, 16801 क्षेत्र पंचायत वार्डों में 7445, 14379 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव के लिए 16738 उम्मीदवार शामिल हैं। नामांकन 15 अप्रैल तक दाखिल किए जाएंगे। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे और 26 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब किस जिले में होगा चुनाव, जानें सब कुछ
पहला चरण
15 अप्रैल को 18 जिलों में
नामांकन : 3 से 4 अप्रैल तक, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : 5-6 अप्रैल, सुबह आठ बजे तक
नामांकन वापसी : 7 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन : 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से
जिले - सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।

दूसरा चरण
19 अप्रैल को 20 जिलों में

नामांकन : 7-8 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 9-10 अप्रैल
नामांकन वापसी :11 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 11 अप्रैल
जिले - मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।

तीसरा चरण
26 अप्रैल को 20 जिलों में

नामांकन : 13 एवं 15 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 16-17 अप्रैल
नाम वापसी : 18 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 18 अप्रैल
जिले - शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।


चौथा चरण
29 अप्रैल को 17 जिलों में

नामांकन : 17-18 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 19-20 अप्रैल
नाम वापसी : 21 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 21 अप्रैल
जिले- बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed