लखनऊ मेट्रो के लिए खोल दिए जाएंगे सारे खजाने!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एलएमआरसी के अधिकारियों को मेट्रो के पहले चरण का काम अगले साल अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि लखनऊ मेट्रो के काम में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
दरअसल,आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की रफ्तार तेज कर दी है। मेट्रो इसकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।
सचिवालय एनेक्सी में बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने लखनऊ मेट्रो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समयसीमा में परियोजनाएं पूरी कराने के निर्देश दिए।
मेट्रो को सभी जगह से उपलब्ध कराया जाएगा धन
मुख्य सचिव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो के प्रथम चरण का काम 31 अक्टूबर 2016 तक हर हाल में पूरा कराना होगा,ताकि राजधानी के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो के लिए आवास विकास परिषद को 120 करोड़ रुपये,लखनऊ विकास प्राधिकरण को 40 करोड़ रुपये तथा यूपीएसआईडीसी को 30 करोड़ रुपये की योगदान राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।
मुख्य सचिव मेट्रो के तहत ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट तथा फीडर सर्विस प्लान तैयार करने के लिए कंसल्टेंट चयन के लिए बिड आंमत्रित करने के साथ-साथ एवं एस्केलेटर्स के लिए टेंडर जारी करने व जनरल कंसल्टेंट के चयन के लिए आरएफ पी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) एक माह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव आवास, एलडीए तथा एलएमआरसी को
आपसी समन्वय स्थापित करके लैंड पाकेट्स के लीज की कार्यवाही को पूरा कराने तथा गृह विभाग के भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए मंजूरी लेने के निर्देश भी दिए हैं।