यूपी के इस शहर में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को साकेत नगर की पूजा दीक्षित (32) को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में भर्ती कराया गया। आईडीएच में भर्ती कराने के लिए परिजनों को भटकना पड़ा।
भर्ती करने के चार घंटे बाद वेंटीलेटर चलाया जा सका। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भी दिक्कत हुई। बता दें कि पिछले साल स्वाइन फ्लू से शहर में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
पूजा दीक्षित को 26 दिसंबर की रात अचानक उल्टी के साथ बुखार शुरू हो गया था। घर वालों ने आस-पास के डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। तीन दिसंबर को हालत बिगड़ने पर परिजन पूजा को लेकर मधुराज नर्सिंग होम पहुंचे।
अस्पतालों में दुरुस्त कराई जा रही है व्यवस्थाएं
मधुराज में डॉ. अनूप अवस्थी ने स्वाइन फ्लू की आशंका में गले की लार लेकर प्राइवेट पैथॉलाजी में जांच कराई तो स्वाइन फ्लू (एच1एन1) की पुष्टि हो गई।
इसके बाद मधुराज अस्पताल ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। आईडीएच में पूजा को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. रिचा गिरी की यूनिट में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद यादव के नेतृत्व में एक टीम आईडीएच भेजी गई थी। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
महिला और घर के पांच सदस्यों को स्वाइन फ्लू से बचाव के कैप्सूल टेमीफ्लू की पांच दिन की डोज दे दी गई है। महिला की हालत स्थिर है। शुक्रवार को लार का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।