फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first muslim lady fighter saniya mirza

Lucknow News: देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया मिर्जा

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
first muslim lady fighter saniya mirza
लखनऊ। राजधानी स्थित सेंचूरियन एजूकेशन डिफेंस कोचिंग संस्थान की छात्रा सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। उन्होंने एनडीए परीक्षा में लड़कियों की मेरिट लिस्ट में दसवीं रैंक हासिल की है। वह आगामी 27 दिसंबर को नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे में ट्रेनिंग करने जा रही हैं।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने बताया कि वह मिर्जापुर के गांव जसोवर की रहने वाली हैं। पिता टीवी मैकेनिक हैं। प्राइमरी से लेकर दसवीं तक शिक्षा गांव के पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के मेधावियों की सूची में भी स्थान पाया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा एक इंजीनियर बनना चाहती थीं लेकिन फिर देश की पहली महिला फाइटर अवनी चतुर्वेदी के बारे में जानकारी मिली। उनको प्रेरणा स्रोत मानकर एनडीए में जाने की ठानी। गत 10 अप्रैल को एनडीए की परीक्षा दी जिसमें उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके गुरु शिशिर दीक्षित ने एनडीए की बारीकियां समझाईं, जिससे परीक्षा में सफल हो सकी। कहा कि सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी की पूरी टीम का मेरे चयन में काफी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed