फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first metro will arrive in october

जानिए राजधानी में किस महीने में आएगी पहली मेट्रो ट्रेन

Thu, 24 Dec 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
first metro will arrive in october

राजधानी की मेट्रो परियोजना के लिए पहली ट्रेन अगले साल अक्तूबर तक आ जाएगी। वहीं दिसंबर तक ट्रायल रन के लिए चार ट्रेनें राजधानी आएंगी।

विज्ञापन


जल्द ही ट्रेन की डिजाइन फाइनल कर कार्यदाई संस्था एल्स्ट्राम फ्रांस को दे दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी फरवरी से चेन्नई में इन ट्रेनों का निर्माण शुरू करेगी।
विज्ञापन


22.50 किमी. के मेट्रो रूट के लिए कुल 20 ट्रेनों को चलाने के लिए 80 बोगियों का इंतजाम किया जाना है। रोलिंग स्टॉक के 1100 करोड़ रुपये के टेंडर में ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो ट्रैक, सिग्नलिंग और बोगी के काम होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2017 तो होंगी 11 ट्रेनें

first metro will arrive in october

एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि यूरोपियन यूनियन बैंक से ऋण का मसला और रोलिंग स्टॉक (बोगी और सिग्नलिंग सिस्टम) का टेंडर हो चुका है। डिजाइन फाइनल कर के कंपनी को दी जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि अक्तूबर में पहली ट्रेन आएगी, जिससे दिसंबर में ट्रायल शुरू हो जाएगा। उसके बाद में चार-चार कर ट्रेनें आती रहेंगी। मार्च-2017 तक हमारे पास करीब 11 ट्रेनें होंगी। 22.50 किमी का पूरा रूट जब संचालित होगा उससे पहले कुल 20 ट्रेेनें पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed