फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First meeting of commission for reservation of OBC in Nikay Chunav.

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण: पहली बैठक के बाद अध्यक्ष बोले- तीन महीने में देंगे रिपोर्ट

Sat, 31 Dec 2022 06:41 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Dec 2022 06:41 PM IST
सार

स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने के लिए गठित किए गए आयोग की पहली बैठक लखनऊ में हुई। बैठक में आरक्षण को लेकर सर्वे किए जाने की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
First meeting of commission for reservation of OBC in Nikay Chunav.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए बनाए गए आयोग की पहली बैठक लखनऊ में शनिवार को हुई। आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट देने में तीन महीने का समय लगेगा। उसके बाद फॉलोअप की कार्रवाई के लिए भी इतना ही समय लगने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण तय करने के लिए आयोग प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा। जिलाधिकारी व रेवेन्यू अफसर से डाटा एकत्र करने में मदद ली जाएगी।

ये भी पढ़ें - तीन जनवरी को लखनऊ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुटेगी पार्टी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मशविरा करने के लिए विपक्षी नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। आयोग को काम पूरा करने में छह महीने का समय लगेगा। हर जिले में सर्वे किया जाएगा।

ट्रिपल टेस्ट कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा आयोग
आयोग का गठन छह माह के लिए किया गया है। यह चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसके आधार पर ही सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करेगी और उसी पर चुनाव कराए जाएंगे। आयोग के सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चोब सिंह वर्गा, महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा और पूर्व अपर विधि परामर्शी एवं जिला जज बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed