फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First he raped her, then converted her to Islam and married her

Lucknow News: पहले किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

Sun, 13 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
First he raped her, then converted her to Islam and married her
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी युवती ने हसनगंज के निरालानगर निवासी नाजिल नाम के युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि नाजिल के दो भाइयों आदिल, कादिर और सलीम ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। शुक्रवार को हसनगंज थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह ने बताया कि युवती पहले आरोपी नाजिल के घर के पास रहती थी। वह जब हाईस्कूल में थी तो नाजिल उन पर शादी करने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उनको व उनके परिवार के लोगों की हत्या करने की धमकी देता था। इस दौरान पीड़िता के पिता की मौत हो गई। घर में मां व एक छोटा भाई था। आरोपी नाजिल एक दिन उनकोे धमकाते हुए साथ ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। इसके बाद आरोपी उनको तरह-तरह से ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि कुछ समय के बाद जब उन्होंने नाजिल से शादी की बात कही तो नाजिल ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। बिना धर्म बदले आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर युवती ने दबाव में आकर धर्म बदल लिया। इसके बाद नाजिल ने युवती से 18 अगस्त 2020 को निकाह कर लिया। दोनों इंदिरानगर इलाके में किराये पर रहने लगे। युवती का आरोप है कि नाजिल के दोनों भाई आदिल व कादिर अक्सर उनके घर आते थे और दुष्कर्म का प्रयास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में की नौकरी तो की गई मारपीट
युवती के मुताबिक 21 जनवरी 2022 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। नाजिल से परेशान होकर वह एक अस्पताल में काम करने लगीं। नाजिल इस बात का विरोध करता था और उनके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि एक दिन नाजिल ने गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया। नाजिल से परेशान होकर पीड़ित बेटी संग अकेले रहने लगीं। एक दिन नाजिल के पिता सलीम गाजी उसके घर पहुंचे और साथ चलने के लिए कहा। युवती ने विरोध किया तो सलीम ने उनको धमकी दी।


बेटी से अश्लीलता करने का भी आरोप
पीड़ित युवती का आरोप है कि नाजिल उनकी मासूम बेटी के साथ भी अश्लीलता करता है। इतना ही नहीं वह बेटी को जबरन शराब व नशे की दवा पिलाता था। आरोप यह भी है कि नाजिल व उसके घर वाले ने उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया। गाय व भैंस का मांस भी खिलाते थे। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह का कहना है कि जांच में इस बात का पता चला है कि आरोपी नाजिल ने पीड़िता से तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। बाकी आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed