{"_id":"5c7f7884bdec22144b7ee40a","slug":"first-flight-for-hajj-is-on-4th-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में किया बदलाव, पहली उड़ान 4 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में किया बदलाव, पहली उड़ान 4 जुलाई को
Wed, 06 Mar 2019 01:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
हज की पहली उड़ान एक जुलाई के बजाय अब चार जुलाई को सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में बदलाव किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भारत के हज यात्रियों के लिए एक जुलाई से उड़ान शुरू होने और 3 अगस्त को आखिरी उड़ान रवाना होने की घोषणा की थी।
हज आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ने के बाद हज कमेटी ने चार जुलाई को पहली उड़ान सऊदी अरब भेजने का निर्णय किया है। आखिरी उड़ान 6 अगस्त को जाएगी। 10 अगस्त को हज संपन्न होगा। इसके बाद सऊदी अरब से हज यात्रियों की वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी।

Trending Videos
15 के बाद प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन संभव
डेमो
सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए भारत को 25000 अतिरिक्त सीटें आवंटित की हैं। राज्य हज कमेटी सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि 15 मार्च के बाद बढ़ी सीटों के राज्यों में बंटवारे की उम्मीद है। यूपी को पहले चरण में तीन हजार से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है।
प्रदेश में करीब 4200 हज आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं। अतिरिक्त सीटें मिलने के बाद इनका चयन किया जाएगा।
प्रदेश में करीब 4200 हज आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं। अतिरिक्त सीटें मिलने के बाद इनका चयन किया जाएगा।