फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First DNA lab of any medical college in the state started in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज की पहली डीएनए लैब शुरू

Sat, 24 Oct 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
First DNA lab of any medical college in the state started in KGMU
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में शुक्रवार को कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग लैब फॉरेंसिक जेनेटिक्स एवं मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स का उद्घाटन किया। संस्थान के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज में स्थापित पहली डीएनए लैब है। इसके साथ ही 23 और 24 अक्तूबर को फॉरेंसिक डीएनए प्रोफाइलिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला भी हुई।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि लैब का उपयोग फॉरेंसिक जांच के अलावा बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद काइमेरिज्म विश्लेषण जैसे मेडिकल रिसर्च में भी होगा। भविष्य में डीएनए आधारित कई अन्य जांच विकसित करने में भी लैब अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि डीएनए प्रोफाइलिंग आधुनिक फॉरेंसिक जांच की महत्वपूर्ण तकनीक है। इससे लावारिस शवों और लापता लोगों की पहचान, आपदाओं में मृतकों की शिनाख्त, पितृत्व विवाद तथा अस्पतालों में बच्चों की अदला-बदली जैसे मामलों की जांच में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब की प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु प्रिया ने बताया कि भविष्य में कैंसर में माइक्रोसैटेलाइट जांच, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के लिए रिपीट-एक्सपेंशन टेस्ट और सेल-लाइन ऑथेंटिकेशन जैसी उन्नत जांच शुरू करने की योजना है। डॉ. पंकज श्रीवास्तव, बीएचयू के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे और झारखंड फॉरेंसिक लैब के डॉ. ज्वाला कुमार नंद ने भी विशेषज्ञ व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed