{"_id":"5d30092d8ebc3e6cfa3bf03e","slug":"first-day-of-uttar-pradesh-vidhanmandal-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, विधान परिषद कल 11 बजे तक के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, विधान परिषद कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
Thu, 18 Jul 2019 01:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
विधान भवन परिसर में नारेबाजी करते सपाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की बृहस्पतिवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया जिससे विधान परिषद की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
गुरुवार को सदन की शुरुआत होने पर सभापति रमेश यादव ने सदन के छह पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी जिस पर सभी ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
सत्र के पहले दिन सपाइयों ने सदन के अंदर व बाहर दोनों जगह प्रदर्शन किया। सपा नेता सुबह नौ बजे से ही विधान भवन के परिसर में धरने पर बैठ गए और विधान परिषद की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर यहां भी हंगामा किया। पहले सदन को आधे घंटे के लिए, फिर कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
सपाइयों ने सोनभद्र व संभल कांड को लेकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की मांग की। सपाइयों ने आजम खां पर दर्ज हो रहे मुकदमों का भी मामला उठाया।
विधान परिषद में सदन की कार्यवाही के दौरान बहराइच से सपा एमएलसी हाजी हमलाक खां बेहोश हो गए। सपा नेता अहमद हसन के कक्ष में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सचिवालय डिस्पेंसरी में उनका इलाज किया गया।
सपा सदस्य कार्यवाही के दौरान बैनर व तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे।