फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first corona positive patient found in sultanpur

सुल्तानपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, कुछ दिन पहले ही पत्नी संग आया था दिल्ली से

Tue, 21 Apr 2020 12:14 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
first corona positive patient found in sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

दिल्ली से पत्नी के साथ पिछले दिनों लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच में पुष्टि होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। डीएम के निर्देश पर मरीज को एल वन अस्पताल कुड़वार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने की सूचना पर डीएम, एसपी ने स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचकर केएनआईएमटी सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने फरीदीपुर शेल्टर होम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि 12 मार्च को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ होली स्पेशल ट्रेन से दिल्ली में रह रहे अपने बेटे से मिलने शाहदरा सीमापुरी गया था। 17 अप्रैल को दंपती निजी वाहन से दिल्ली से सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव पहुंचा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों से जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज से संपर्क करके उसी दिन फरीदीपुर स्थित केएनआईएमटी फैसिलिटी सेंटर में दंपती को क्वारंटीन कर दिया। 18 अप्रैल को स्वास्थ्य टीम ने दंपती का सैंपल लेते हुए लखनऊ जांच के लिए भेजा था। डीएम ने बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में वह कोराना पॉजिटिव पाया गया है जबकि पत्नी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रौढ़ में अभी कोरोना का लक्षण नहीं दिख रहा है। मरीज डायबिटीज भी है। मरीज को कुड़वार सीएचसी में बनाए गए एल वन हॉस्पिटल में आइसोलेट कर उपचार शुरू करा दिया गया है। प्रौढ़ की पत्नी को फरीदीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर के अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया है। सेंटर में पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर फरीदीपुर शेल्टर होम को डीएम ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ मरीज के गांव की सीमा को डीएम व एसपी के निर्देश पर सील कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज कराते हुए मेडिकल टीम की ओर से गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मेडिकल सर्विलांस टीम गांव में भ्रमण कर रही है। 

डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि जिले में यह पहला पॉजिटिव केस पाया गया है। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटीन करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही डीएम ने मरीज का पूरा विवरण दिल्ली प्रशासन को भेज दिया है। सूचना पर अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम जिले में पहुंचकर जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

डीएम ने बताया कि पूरी सावधानी व प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को कहा है। डीएम ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। जानकारी मिलने पर डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा फरीदीपुर सेंटर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कई घंटे तक सेंटर होम का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखीं। संबंधित को पूरी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।


कोरोना पॉजिटिव के घर में सिर्फ दो सदस्य
थाना क्षेत्र में मिला प्रौढ़ कोरोना संक्रमित मरीज गांव में सिर्फ दो सदस्य रहते हैं। मरीज स्वयं व उसकी पत्नी। परिवार के शेष सदस्य दिल्ली में रह रहे हैं। दंपती पिछले दिनों दिल्ली में रह रहे बेटे के पास करीब एक माह रहकर गांव लौटे थे। उसके पॉजिटिव पाए जाने पर गांव में भी हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed