Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First anniversary of consecration of Ram temple celebrated with pomp

Lucknow News: धूमधाम से मनाई गई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ

Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
First anniversary of consecration of Ram temple celebrated with pomp
लखनऊ । अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर बुधवार को शहर में कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, दीपोत्सव, भंडारा व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित बालाजी मंदिर परिसर के पास बुधवार को भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में संगीत राजपूत, विकास , विनोद, संदीप, संजू, राजू व अन्य शामिल हुए। लाटूश रोड स्थित निजी होटल में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी नेता रजनीश गुप्ता, हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, सचिव प्रिया गुप्ता व अन्य शामिल हुईं।
विज्ञापन

वहीं, जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-8 नवोदय पार्क में भी सुंदरकांड पाठ व खिचड़ी भोज हुआ। यहां अनिल त्रिपाठी, चंद्रशेखर, नरेश, अरविंद गुप्ता, विनय कृष्ण पांडेय आदि ने प्रसार ग्रहण किया। अलीगंज के सेक्टर-डी पराग पार्क में सुंदरकांड पाठ व समरसता भोज का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को कंबल भी बांटा गया। इस मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन, विधायक डॉ. नीरज बोरा, स्वदेश सिंह, डीडी सिंह राठौर, अवधेश कुमार सिंह, प्रदीप दुबे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरही व हजरतगंज मार्ग पर मोबाइल व्यापारियों ने भंडारा किया। कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास स्थित महादेव मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पुजारी संतोष गिरी बाबा, विवेक शर्मा, प्रियंका गिरी, नीलम, किरण, पिंकी, मोहिनी, कल्पना आदि उपस्थित रहे। इसी तरह गोरिल्ला तालाब पारा रोड राजाजीपुरम में हरिनाम संकीर्तन के साथ दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर आचार्य ओमप्रकाश अवस्थी, जितेंद्र उपाध्याय, संदीप दुबे, अमर राजपूत आदि मौजूद रहे।
सनातनी युवाओं ने निकाली हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा
सनातनी युवाओं ने अखिल भारत हिंदू महासभा त्रिदंडी राष्ट्रीय कार्यालय कुर्सी रोड से हनुमान सेतु विश्वविद्यालय रोड तक हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा निकाली। यात्रा में एमएलसी पवन सिंह चौहान, अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, शिशिर चतुर्वेदी, चंद्रमौलि शुक्ला, पंकज तिवारी, शिव पूजन दीक्षित, अंशुमान त्रिवेदी आदि शामिल थे।
भक्तों ने 1100 दीप जलाए
मीना मार्केट इंदिरानगर मोहल्ले में जग शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष दक्ष जोशी ने 1100 दीप जलाए व सुंदरकांड पाठ कराया। कार्यक्रम में एडीसीपी नॉर्थ जेके दुबे ,अमित टंडन, सौरभ त्रिपाठी समेत तमाम लोगों ने भाग लिया।

प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकाली शोभा यात्रा

मलिहाबाद क्षेत्र के रहीमाबाद और मोहनलालगंज में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर कार्यक्रम हुए। रहीमाबाद में गहदो से रहीमाबाद चौराहे तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सुशील अवस्थी, आयुष अवस्थी, अनुग्रह सिंह, अमन तिवारी, कृष्णपाल आदि शामिल हुए। वहीं, मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित वृद्धेश्वर शिव मंदिर में अखंड रामायण और भंडारे का आयोजन किया गया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अखिलेश द्विवेदी, प्रदीप सिंह, सुशील सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed