बदमाशों ने बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, कार में यूं बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां निवासी दोस्त से मिलकर कार से वापस जा रहे लखनऊ बार एसो. के कोषाध्यक्ष आदर्श मिश्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जैसे ही वह और उनके दो साथी एसयूवी में दाखिल हो रहे थे, हमला हो गया। सभी ने कार में लेटकर जान बचाई। वहीं, साथ में रहे दो लोग भागकर जान बचा पाए। बदमाश हमले के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
जमीन विवाद का आरोप
मौके से पुलिस को पांच खोखे मिले हैं। पीड़ित ने दो भाइयों सहित तीन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के विराटनगर निवासी आदर्श शुक्रवार को अपने सहयोगी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संगीत शुक्ला व संयुक्त मंत्री ज्योतेंद्र द्विवेदी उर्फ बाबा के साथ सरसवां निवासी भुट्टे सिंह से मिलने गए थे।
आदर्श मिश्रा के मुताबिक बाइक चला रहे हमलावर ने हेलमेट लगा रखा था। पीछे बैठे व गोलियां बरसाने वाले ने गमछे से मुंह ढक रखा था। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो असलहा निकालकर तान दिया। जिससे ग्रामीण ठिठक गए। मौका मिलते ही हमलावर भाग गए।