फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing in a function in lucknow.

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली, भगदड़

Wed, 30 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
firing in a function in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर के खरगापुर अवधपुरी खंड एक में मंगलवार रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 70 वर्षीय विश्वनाथ यादव और 22 वर्षीय आकाश को गोली लग गई।

विज्ञापन


दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर देख ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग तलाशी जा रही है। सीओ का कहना है कि मामला हर्ष फायरिंग का है या रंजिश के चलते गोली मारी गई है? यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि विभूतिखंड के गुलाम हुसैन का पुरवा निवासी विश्वनाथ मोहल्ले के राजेंद्र यादव की बेटी का तिलक लेकर अवधपुरी खंड-एक निवासी ठेकेदार गणेश यादव के घर गए थे। गणेश के बेटे दुर्गेश से राजेंद्र की बेटी की शादी तय हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग हुई और चीखते हुए नीचे गिर पड़े

firing in a function in lucknow.
अस्‍पताल में भर्ती बुजुर्ग - फोटो : amar ujala

समारोह में विश्वनाथ कुर्सी पर बैठे थे। एक तरफ डीजे पर युवक डांस कर रहे थे तो दूसरी तरफ आतिशबाजी का कार्यक्रम था। इसी दौरान फायरिंग हुई और विश्वनाथ तथा आकाश नाम का युवक चीखते हुए गिर पड़े। समारोह में भगदड़ मच गई।

गणेश और उनके परिवारीजन दोनों को उठाकर लोहिया अस्पताल की तरफ भागे। आकाश के सिर को छूते हुए गोली निकल गई थी जबकि विश्वनाथ की पीठ के बायीं तरफ कमर से ऊपर गोली लगी थी। आकाश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

चूंकि, विश्वनाथ को लगी गोली भीतर फंसी थी इसलिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। विश्वनाथ के एकलौते बेटे मुकेश व भतीजे दीपक सहित अन्य परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। मुकेश ने किसी रंजिश या विवाद की बात से इनकार किया है।

सीओ ने बताया कि समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे दोनों तरफ के वीडियोग्राफर गायब हैं। गणेश यादव से पूछताछ की जा रही है जबकि विभूतिखंड इंस्पेक्टर को राजेंद्र के घर भेजा गया है।

परिवार के सदस्य ने ही चलाई गोली!

firing in a function in lucknow.

समारोह में फायरिंग से मची भगदड़ के बाद सभी लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस के आने के बाद धीरे-धीरे लोग आने शुरू हुए। इलाकाई लोगों ने बताया कि फायरिंग ठेकेदार गणेश के परिवार के ही एक सदस्य ने गोली चलाई थी।

लोगों ने उसके पास .315 बोर का तमंचा देखा था। पुलिस का कहना है कि अगर विश्वनाथ के शरीर में बुलेट फंसी हुई मिल जाती है तो यह पता लग जाएगा कि गोली किस बोर के असलहे से चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed