{"_id":"6784d7f79f022d35020ae488","slug":"firefighters-brought-fire-in-tea-leaf-warehouse-under-control-in-lucknow-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खिलौने की दुकान में लगी आग, लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खिलौने की दुकान में लगी आग, लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Mon, 13 Jan 2025 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:38 PM IST
सार
राजधानी में खिलौने की दुकान में आग लग गई। लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत पैल गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
चाय पत्ती के गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह मछली मंडी टावर स्थित खिलौने की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना चौक क्षेत्र के के रकाबगंज की है।
विज्ञापन
एफएसओ चौक ने बताया कि खिलौने की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दो गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। गोदाम से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था। आग की विकरालता को देखते हुए दमकल की दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
विज्ञापन
इसके बाद दुकान को चारों ओर से घेर कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि दुकान के मालिक संजय गुप्ता बताए जा रहे हैं। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन