{"_id":"67390456065425cbd90ad5d4","slug":"fire-system-on-ventilator-in-government-hospital-raebareli-news-c-101-1-slko1033-122614-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर फायर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर फायर सिस्टम
Sun, 17 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में जले बोर्ड के पास सुरक्षा मानकों की जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। झांसी के मेडिकल कॉलेज की घटना बाद शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और अग्निशमन विभाग की टीम ने जिला महिला और पुरुष अस्पताल के फायर सिस्टम को देखा। पुरुष अस्पताल में आग से निपटने के बंदोबस्त ध्वस्त मिले तो महिला अस्पताल में व्यवस्था वेंटिलेटर पर मिली। सिटी मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। मामले में डीएम के स्तर से कार्रवाई होगी।
टीम ने सबसे पहले ऑपरेशन थिएटर के सामने लगे हाईडेंट को चेक किया तो यह कंडम मिले। पाइपें फटी मिलीं तो उनमें नाजिल तक नहीं मिले। पुरुष अस्पताल में लगे एक भी मैनुअल कॉल पॉइंट काम करते नहीं मिले। सभी जाम रहे। स्मोक डिटेक्टरों का हाल भी खराब मिला। गैलरी में तो स्मोक डिटेक्टर मिले, लेकिन वार्डों में जरूरी होने के बाद भी नहीं लगाए गए। कई फायर सिलेंडरों को चेक किया गया। इसमें कई काम करते मिले तो कई को ऐसे ही वार्डों में टांगा गया था। खासकर बच्चा वार्ड में आग से निपटने के बंदोबस्त ठीक नहीं मिले।
जिला महिला अस्पताल में पहुंची टीम को भी आग से निपटने के मानक सही नहीं मिले। स्मोक डिटेक्टर, मैनुअल कॉल पॉइंट और फायर अलार्म सिस्टम जाम मिले। महिला अस्पताल के फायर स्टेशन के बाहर टैंक के खुले होल को खुला छोड़ दिया गया है। ऐसे में बड़ी घटना होने की उम्मीद है। छतों में लगाए गए स्प्रिंकलरों के पॉइंट भी कई जगह जाम मिले। दोनों अस्पतालों में आग से निपटने के बंदोबस्त ठीक नहीं मिले। पुरुष अस्पताल की स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर फायर विभाग की टीम के साथ जिला महिला और पुरुष अस्पताल में लगे फायर सिस्टम की जांच कराई गई। दोनों अस्पतालों में आग से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं मिले। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। डीएम के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
- धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट