{"_id":"6846c579fec9586d2d0262d0","slug":"fire-raining-from-sky-mercury-crosses-45-jhansi-agra-heat-wave-alert-issued-these-districts-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी, आसमान से बरस रही आग, झांसी व आगरा का पारा 45 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी, आसमान से बरस रही आग, झांसी व आगरा का पारा 45 डिग्री पार
Mon, 09 Jun 2025 06:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:58 PM IST
सार
यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का माहौल है। हर तरफ जैसे आग बरस रही है। लगभग 22 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक और दो जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी के साथ लू की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाईट का प्रकोप रहेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 25 जिलों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला, पोस्टरों से सजाया गया उनका घर; देखें तस्वीरें
सोमवार को उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले एक दो दिन बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के कई जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाइट का प्रकोप रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन