{"_id":"60bc55568c0a6b6671256c2f","slug":"fire-near-nakhas-police-chauki-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नखास मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई दुकानों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: नखास मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई दुकानों का सामान जलकर खाक
Sun, 06 Jun 2021 10:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:25 AM IST
सार
पुराने लखनऊ के नखास इलाके में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने जल्द की आसपास की कई दुकानों को अपने प्रभाव में ले लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नक्खास में रविवार भोर फुटपाथ की एक दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना पर जब तक अग्निशमन टीम पहुंची, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास की कई दुकानों को चपेट में ले लिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब साढ़े तीन घंटे मशक्कत करके आग पर काबू पाया। अग्निकांड में आठ दुकानें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
नक्खास में रहने वाले लाडले की पुलिस चौकी के पास ही फुटपाथ पर क्रॉकरी की दुकान है। रविवार भोर करीब पांच बजे लाडले की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं व लपटें निकलती देख स्थानीय नागरिक शोएब ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर तत्काल पुलिसकर्मी पहुंचे और चौक फायर स्टेशन पर सूचना दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह और एफएसओ चौक राम किशोर यादव टीम के साथ तीन दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास की कई दुकानों की चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
फुटपाथ के पीछे मार्केट में स्थित अशर्फाबाद निवासी विशाल रस्तोगी के शोरूम विकास क्लाथ सेंटर को भी लपटों ने चपेट में ले लिया। बेसमेंट समेत चार मंजिल के इस शोरूम से लपटें व धुएं का गुबार निकलता देख वहां अफरातफरी मच गई। आग बढ़ती देख हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन से भी दो-दो दमकल मंगाई गईं। फुटपाथ की दुकानों में लगी आग तो करीब डेढ़ घंटे में अग्निशमन कर्मचारियों ने काबू पर ली।
विज्ञापन
मगर शोरूम में बेसमेंट से लेकर दूसरी मंजिल तक कपड़ों में इतनी भीषण आग लगी थी कि लपटों व धुएं के गुबार के बीच इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। एफएसओ रामकिशोर ने बताया कि शोरूम के बगल की दुकान की छत पर सीढ़ी लगाकर टीम भेजी गई। फिर वहां से ड्रिल करके दो जगह दीवार काटकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।