फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire,MP

अग्निशमन विभाग का बृजभूषण को इंकार

Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire,MP
गोंडा। राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के विरोध को लेकर चर्चा में आए कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए दमकल वाहन उपलब्ध कराने में अग्निशमन विभाग ने असमर्थता जताई है। अब हेलीकाप्टर लैंड कराने के लिए दमकल व एंबुलेंस की व्यवस्था सांसद को खुद करनी पड़ेगी। दरअसल बेलसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह परास की शुक्रवार को पुण्यतिथि है।
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह इसमें शिरकत करने के लिए धनाई गंज बंधा स्थित मयंक पेट्रोल पंप पर हेलीकाप्टर से लैंड करेंगे। इसके लिए एसडीएम तरबगंज से अनुमति मांगी गई थी। एसडीएम ने बताया कि सीएफओ ने मौजूदा समय में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ने के कारण दमकल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। इस वजह से सांसद को हेलीकाप्टर लैंड कराने के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। ऐसे में अब दमकल व एंबुलेंस की व्यवस्था सांसद को स्वयं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed