फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire Incident: Police visit the scene again, prepare a layout of the building

अग्निकांड : घटनास्थल पर फिर पहुंची पुलिस, तैयार किया इमारत का नक्शा

Thu, 25 Jun 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire Incident: Police visit the scene again, prepare a layout of the building
बुधवार को पुलिस ने अलीगंज में हादसे वाली बि​ल्डिंग पहुंचकर तैयार किया नक्शा।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। अलीगंज में सोमवार को हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। बुधवार को टीम ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमारत का नजरी नक्शा तैयार किया गया। विवेचक ने एलडीए, नगर निगम, बिजली विभाग और विद्युत निदेशालय से पत्राचार कर इमारत से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। वर्ष 2016 से अब तक की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अलीगंज ने भी मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान फायर ब्रिगेड के अफसर भी थे। बैठक में आग लगने के कारणों पर चर्चा हुई। पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग का नक्शा, बिजली कनेक्शन, हाउस टैक्स व अन्य लाइसेंस की जानकारी मांगी गई है। विवेचना में इन बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद केस डायरी तैयार होगी।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला का सेक्टर डी में ही एक अन्य मकान भी है। उसका भी व्यावसायिक में इस्तेमाल हो रहा है। आग लगने पर उस मकान से भी सुरक्षित निकलना आसान नहीं है। पुलिस आरोपी की संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की भूमिका का भी पता किया जा रहा है। जो लोग दोषी मिलेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 मीटर से ऊंचे भवनों की बन रही सूची
दमकल विभाग राजधानी में 15 मीटर से ऊंचे भवनों की सूची तैयार कर रहा है। इनमें आग से सुरक्षा के उपायों की समीक्षा होगी। कहीं पर आग से बचाव के संसाधन नहीं मिलते हैं तो भवन स्वामी को नोटिस भेजा जाएगा। दमकल विभाग बाजारों में बेसमेंट में चल रहीं दुकानों का ब्योरा भी जुटा रहा है। संबंधित व्यापारियों को अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था करने के लिए कहा जाएगा।

बुधवार को पुलिस ने अलीगंज में हादसे वाली बिल्डिंग पहुंचकर तैयार किया नक्शा। 

बुधवार को पुलिस ने अलीगंज में हादसे वाली बिल्डिंग पहुंचकर तैयार किया नक्शा। - फोटो : संवाद

बुधवार को पुलिस ने अलीगंज में हादसे वाली बिल्डिंग पहुंचकर तैयार किया नक्शा। 

बुधवार को पुलिस ने अलीगंज में हादसे वाली बिल्डिंग पहुंचकर तैयार किया नक्शा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed