फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रामा सेंटर में आग के बाद परिजनों ने किया 7 की मौत का दावा, प्रशासन का इंकार

Sun, 16 Jul 2017 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Jul 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
fire in trauma centre lucknow
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
लखनऊ में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में श‌न‌िवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुल‌िस फोर्स, डीएम राज कौशल, एसएसपी दीपक कुमार और 25 से ज्यादा दमकल गाड़‌ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक ट्रामा सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी थी। खबर फैलते ही ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के मरीजों को बाहर न‌िकाल लिया गया। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का दावा कि सभी मरीज सुरक्षित है। जबकि तीमारदारों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने से करीब 7 मरीजों की मौत हो गई है। देखें डिटेल तस्वीरों सह‌ित...

 

 

fire in trauma centre lucknow
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
जानकारी के मुताब‌िक केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शाम सात बजे दूसरे फ्लोर में ड‌िजास्टर वार्ड में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है क‌ि आग शॉर्ट सर्क‌िट की वजह से लगी।
fire in trauma centre lucknow
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
सेकेंड फ्लोर में आग लगने की खबर पर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर के मरीजों को बाहर न‌िकाल ल‌िया गया। मरीजों के वेंट‌िलेटर पर होने के चलते काफी समस्या भी आई। आनन-फानन में मरीजों को सड़क पर, पागलखाने और लारी में भी ल‌िटाया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in trauma centre lucknow
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
मौके पर 25 से ज्यादा फायर ब्र‌िगेड की गाड़‌ियां पहुंचीं जो आग बुझाने में लगी रहीं वहीं धुएं के चलते थर्ड, फोर और पांचवें फ्लोर तक पहुंचने में काफी द‌िक्कतें आईं।
विज्ञापन
fire in trauma centre lucknow
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा

इस दौरान पूरी शहमीना शाह रोड बंद कर दी गई। केजीएमयू के सीएमएस ने बताया क‌ि आग पर काबू पा ल‌िया गया है। बस धुआं बाकी है। शॉर्ट सर्क‌िट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ट्रामा इंचार्ज अव‌िनाश अग्रवाल ने बताया क‌ि 150 से ज्यादा मरीजों को सही-सलामत निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed