फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in the hut, burst cylinder, cracked wall

Lucknow News: झोपड़ी में लगी आग, फटे सिलिंडर, दरकी दीवार

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in the hut, burst cylinder, cracked wall
आग बुझाते दमकल कर्मी। 

विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे आठ में से दो रसोई गैस सिलिंडर फट गए। इससे वकील के घर की दीवार में दरार आ गई। लोग दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से एक घंटे में आग बुझा दी। रुचिखंड के शारदा नगर में सालेह मोहम्मदशाह की मजार के पास बनी झोपड़ी में अली हसन रहते हैं। वह मजार की देखरेख करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे अली हसन की झोपड़ी में आग लग गई। एफएसओ के मुताबिक, आग से झोपड़ी में रखे आठ रसोई गैस सिलिंडर में से दो तेज धमाके के साथ फट गए। झोपड़ी से सटे अधिवक्ता संजय जोशी के मकान की पिछली दीवार में दरार आ गईं। लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, मगर लपटें विकराल होती चली गईं। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो गाड़ियों और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सिलिंडर निकाले गए बाहर : एफएसओ व उनकी टीम ने झोपड़ी में जाकर चार रसोई गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला। नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद टीम राहत कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। झोपड़ी में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। अधिवक्ता संजय जोशी ने बताया कि हादसे से उनका भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed