फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in slum

झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, आठ झोपड़ियां जलकर राख

Sun, 27 Feb 2022 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
fire in slum
लखनऊ। गुडंबा के जाहिरपुर गांव में शनिवार पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे अतहर अली की झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आने से 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गुडंबा के जाहिरपुर गांव के एक खाली प्लॉट में बांग्लादेश व असम के कई मजदूर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। आग लगने की सूचना पर बीकेटी व चौक फायर स्टेशन से भी चार दमकल बुलाई गईं। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक अतहर अली, ऐनुल हसन, बहरुल, शफीकुर, मेहर अली समेत 14 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इससे पांच-छह लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मजदूरों की झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जल गया है। मगर समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन

धमाकों से मची अफरातफरी
लखनऊ। आग लगने के दौरान कई झोपड़ियों में रखे छोटे व बड़े एलपीजी सिलेंडर धमाके के साथ फटने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं, झोपिड़यों में रहने वाले लगभग सभी परिवार कबाड़ बीनकर बेचने का काम करते हैं। ऐसे में प्लास्टिक की बोतल व अन्य कबाड़ के साथ ही पॉलीथिन के ढेर भी जलने लगे। इसके चलते अग्निशमन टीम को आग बुझाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed