{"_id":"58da465f4f1c1b4e7763ed84","slug":"fire-in-lucknow-secretariat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सचिवालय के बापू भवन में भीषण आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सचिवालय के बापू भवन में भीषण आग, हड़कंप
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित सचिवालय के बापू भवन की दूसरी मंजिल पर एसी रूम (डक्ट) में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड बुला ली गई है और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आग लगने से घना धुंआ निकलने लगा जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सचिवालय में बैठे अधिकारी व कर्मचारी अपना कक्ष छोड़कर बिल्डिंग से नीचे की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
आग के कारण लिफ्ट बंद कर दी गई। इसलिए नीचे उतरते वक्त थोड़ी अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां बुला ली गईं थी जिससे समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया।
सचिवालय में मंत्री व कई वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं। मंगलवार को जिस समय हादसा हुआ उस समय सचिवालय कई वरिष्ठ अधिकारी व मंत्री मौजूद थे।